आपमें से जो भी फोटोशॉप में काम करते होंगे उनको फोटोशॉप फाइल को विंडोज एक्स्प्लोरर में थम्बनेल व्यू में देखने में समस्या तो आती ही होगी । photoshop psd को thumbnail के रूप में देखने के लिए एक आसान और मुफ्त टूल जो राईट क्लिक से फोटो को कन्वर्ट करने में भी सक्षम है ।

स्पाइवेयर को हटाने के लिए मुफ्त में उपलब्ध सबसे अच्छा टूल SuperAntiSpyware अब और बेहतर रूप में उपलब्ध है नए संस्करण में SuperAntiSpyware 5.0.1108
नया रंगरूप तो है ही पहले से ज्यादा तेजी से स्कैन भी और ज्यादा ख़राब हो चुके कंप्यूटर को भी ठीक करने की नयी सुविधा ।

मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कैमरे से जिसमें आप विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं नया आविष्कार CVMV-I95 । इसका आकार है 26mm x 26mm x 28mm यानी आपकी आँख की पुतली के बराबर .
इसे बनाया है चीन की कंपनी chinavasion ने वैसे ये है तो मूल रूप से ये जासूसी कैमरा पर आम आदमी भी इसे खरीदकर उपयोग कर सकते हैं 33.71 डॉलर या लगभग 1500 रुपयों में ।


ऑनलाइन टीवी देखने के कुछ सॉफ्टवेयर को जांचने के बाद एक अच्छा सॉफ्टवेयर मिला जिसे आप लोगो के लिए लेकर आया हूँ । ये एक टीवी सॉफ्टवेयर है जो आपको दुनिया भ के चुने हुए टीवी चैनल्स को देखने की सुविधा देता है, इसके लिए आपको ये सॉफ्टवेयर और एक अच्छी गति का इंटरनेट कनेक्शन चाहिए ।


गूगल क्रोम इंटरनेट ब्राउजर का नया स्थिर संस्करण जारी हो गया है नया Google Chrome 13.0.782.107
इसमें दो नयी खूबियाँ जोड़ी गयी है Instant Pages और Print PreviewInstant Pages आपके गूगल सर्च के सबसे पहले नतीजे को अपने आप लोड कर देता है ताकि जब भी आप इसके लिंक पर क्लिक करें वो पेज तुरंत लोड हो जाए और Print Preview आपको इंटरनेट से वेबपेज का प्रिंट लेने के लिए कुछ बेहतर विकल्प उपलब्ध करता है ।

पिछले लेख ..

Powered by Blogger.

इस ब्लॉग में ढूँढें

लोगो आपके ब्लॉग पर

ये ब्लॉग पसंद आया तो इसे अपने ब्लॉग का हिस्सा बनाइये ये लोगो अपने ब्लॉग पर लगाकर. Hindi Tech

परिवहन

counter

संकलक

www.hamarivani.com

जो ये कोशिश पसंद करते हैं

मेरा कोना

About Me

My Photo
खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़, India
बस एक कोशिश है जो थोडी बहुत जानकारियां मुझे है चाहता हूँ की आप सभी के साथ बांटी जाए। आप मुझे मेल भी कर सकते है hinditechblog(a)gmail.com पर .

Google Badge

;